ललिता माता कौन है?
क्या आप ललिता माता के नाम और ललिता चालीसा के महत्व के बारे में जानते हैं। अगर नहीं तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको ललिता चालीसा के बारे में ही बताने वाले हैं। हम आपको यह भी बताएंगे कि आखिर ललिता माता कौन है, और आखिर ललिता चालीसा का महत्व क्या है। साथ ही साथ Lalita chalisa का पाठ करने से हमें क्या-क्या फायदे देखने को मिलते हैं इसके बारे मे भी हम आपको बताने वाले है। तो यह सब जानने के लिए इस आर्टिकल में बने रहे, तो चलिए बिना किसी देरी के यह आर्टिकल शुरू करते हैं।
चलिये सबसे पहले हम यह जान लेते हैं की ललिता मां कौन है? अगर बात करें हमारे हिंदू धर्म में, तो ललिता माता पार्वती जी का ही एक रूप है। इन्हे और कई नामों से जानते हैं। जैसे की षोडशी, त्रिपुर सुन्दरी, ललिता त्रिपुर सुंदरी। ऐसे कई नामों से जाना जाता है। अगर बात करें माता त्रिपुर सुंदरी की तो वह 10 महाविद्याओं मे से ही एक है। मां ललिता के तीन अलग-अलग रूप है जब ये 8 वर्ष की थी तब इन्हें त्रिपुर सुंदरी के नाम से जाना जाता था, और जब यह 16 वर्ष की हुई, तब उन्हें षोडशी के नाम से जाना जाता था, और माता का युवा रूप ललिता त्रिपुर सुंदरी के नाम से जाना जाने लगा, और यह 16 कलाओं में निपुण है इसलिए इन्हें षोडशी कहा जाता है।
Lalita chalisa का महत्व
जैसा कि आपको यह तो मालूम ही होगा कि शिव जी का एक बार नाम लेने से हमें विष्णु जी के 1000 बार नाम लेने जितना फायदा मिलता है। लेकिन अगर बात करें ललिता माता की, तो इनका महत्व शिव जी और विष्णु जी के नाम की महिमा से भी बहुत ही ज्यादा ऊपर है। कहा जाता है कि इनका एक बार नाम लेने से हमें शिव जी के 1000 नाम लेने जितना फायदा मिलता है। तो उसी में अगर आप ललिता चालीसा का पाठ करते हैं, तो इससे आपको बहुत ही ज्यादा फायदा होता है। इससे आपके घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। साथ ही साथ आपकी हर मनोकामना भी पूर्ण होती है, और आपको कभी भी कोई कष्ट नहीं होता है।
Lalita chalisa का पाठ करने के फायदे
1: ललिता चालीसा का पाठ करने से पाठ करने वाले व्यक्ति के जीवन में अंधकार हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है, और उसका जीवन प्रकाशवान होने लगता है।
2: Lalita chalisa का पाठ करने से व्यक्ति के सारे कष्ट को ललिता मां दूर करती है।
3: ललिता चालीसा का पाठ करने वाले व्यक्ति के ऊपर हमेशा ललिता मां की कृपा बनी रहती है। जिससे कि उस व्यक्ति की हर वह मनोकामना पूर्ण होती है।
4: कहा जाता है कि जिस घर में ललिता चालीसा का पाठ किया जाता है, उस घर में धन की कमी नहीं होती है।
5: जो व्यक्ति ललिता चालीसा का पाठ करता है, उसे बहुत ही ज्यादा ज्ञान की प्राप्ति होती है। साथ-साथ उसे बहुत ही ज्यादा सौभाग्य मिलता है।
अब तो आप ललिता माता कौन है? और ललिता चालीसा का क्या महत्व है? और इसे करने की विधि के बारे में पूरी तरह से समझ ही गए होंगे। तो अब आपको भी ललिता चालीसा का पाठ करना शुरू कर देना चाहिए, ताकि आपके ऊपर भी उनकी कृपा बनी रहे।